RIGHT TO EDUCATION(RTE) शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय जांच दल गठित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा/छत्तीसगढ़:-

  जिले में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन अधिनियम 2020 तथा शिक्षा संहिता में निहित प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिले में संचालित समस्त अशासकीय शिक्षण संस्थाओं के निरीक्षण, संचालन एवं पर्यवेक्षण के लिए जिला स्तरीय जांच दल का गठन किया गया है।

गठित जांच दल में शासकीय हाई स्कूल अजिरमा के प्राचार्य श्री आशीष कुमार नंदे को अध्यक्ष बनाया गया है। सेजेस सोहगा, अम्बिकापुर की प्राचार्य श्रीमती लीन थॉमस सदस्य होंगी, वहीं समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के सहायक परियोजना समन्वयक श्री सुनील तिवारी को समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुरना, लखनपुर के व्याख्याता श्री सुरेन्द्र कुमार पण्डा, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा के व्याख्याता श्री मनोज शर्मा तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या दरिमा के व्याख्याता श्री विशाल श्रीवास्तव को सदस्य नामित किया गया है।

टंकण कार्य हेतु सेजेस देवगढ़, सीतापुर की कम्प्यूटर शिक्षिका श्रीमती पल्लवी तथा सेजेस केशवपुर, अम्बिकापुर की कम्प्यूटर शिक्षिका सश्री जान्हवी श्रीवास्तव को दायित्व सौंपा गया है।

जांच दल को विद्यालयों में आरटीई नियमों के पालन की जांच, छात्र-शिक्षक अनुपात (PTR) का सत्यापन, निःशुल्क शिक्षा एवं प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा, आधारभूत सुविधाओं (कक्ष, शौचालय, पेयजल, विद्युत) की उपलब्धता का परीक्षण, नामांकन एवं उपस्थिति रजिस्टर की जांच, विद्यालय प्रबंधन समिति की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन तथा शिक्षा की गुणवत्ता एवं शिक्षण पद्धति का अवलोकन करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही आरटीई अंतर्गत सत्र 2025-26 एवं 2026-27 में प्रवेशित विद्यार्थियों के दस्तावेजों का भौतिक एवं ऑनलाइन सत्यापन, प्राप्त शुल्क की उपयोगिता तथा ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की स्थिति की भी जांच की जाएगी।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि जांच दल निर्धारित समयावधि में विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!