मैनपाट में आंगनबाड़ी सहायिका के 02 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन 01 मई तक आमंत्रित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-


 एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपाट के परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के 02 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थियों से 01 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट   https://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से भरे जाएंगे।

रिक्त पदों में सेक्टर नर्मदापुर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंन्द्र नर्मदापुर उचकापारा में सहायिका 01 एवं सेक्टर खड़गांव अंतर्गत आंगनबाड़ी केंन्द्र पिडिया बायपहाड में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 पद भर्ती की जानी है। उन्होंने बताया कि उक्त पदों पर केवल महिला ही आवेदन कर सकती है।

नियुक्ति की शर्तों एवं अहर्ताओं के संबंध में विभागीय वेबसाइट  https://aww.e-bharti.in/   में अथवा कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपाट के सूचना पटल से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!