सड़क हादसे में इनोवा हाइक्रोस में सवार 2 यात्रियों में से एक की दुर्घटनास्थल पर हुई मौत
उक्त हादसे में क्रेटा में सवार 5 यात्रियों को लगी चोट,1 यात्री के आंख में लगी चोट
ओवर स्पीड व ओवरटेकिंग हादसे का बताया जा रहा है मुख्य वजह
गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-
राष्ट्रीय राजमार्ग 43 अम्बिकापुर रायगढ़ मार्ग ग्राम सिलसिला कोलकाता ढाबा के करीब आज लगभग 3 से 3:30 के करीब अम्बिकापुर से आ रही ट्रक क्रमांक OD 19 X2300 व इनोवा हाइक्रोस कार क्रमांक CG13 BA 9990 के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया । हादसा इतना भयावह था कि इनोवा हाइक्रोस कार के परखच्चे उड़ गए व इनोवा हाइक्रोस कार में सवार 2 व्यक्तियों में से एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो जाने की जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा दी गई । इनोवा हाइक्रोस कार के पीछे क्रेटा कार थी जो रायगढ़ से बिहार जा रही थी ।
उक्त हादसा के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक OD 19 X2300 अम्बिकापुर से बतौली की ओर जा रही थी,वही दूसरी ओर इनोवा हाइक्रोस कार क्रमांक CG13 BA 9990 अम्बिकापुर की ओर जा रही थी । इनोवा हाइक्रोस के चालक द्वारा ट्रक के सह चालक की ओर तेज टक्कर मार दी ।
घटनास्थल पर दुर्घटनाकारित इनोवा हाइक्रोस के उड़े परखच्चे से यह स्पष्ठ होता है कि इनोवा हाइक्रोस के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्ण इनोवा हाइक्रोस कार चलाया जा रहा था । इनोवा हाइक्रोस कार में बैठे यात्री रफ्तार के कहर का शिकार हो गए ।
उक्त हादसा के बाद दुर्घटनाकारित ट्रक की चपेट में आने से 1 और क्रेटा कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई । उक्त क्रेटा कार में 5 यात्री सवार थे जो रायगढ़ से बिहार जा रहे थे । उक्त कार में सवार 4 यात्रियों को सामान्य चोट लगी वही दूसरी ओर एक यात्री के आंख में चोट लगी । इलाज उपरांत क्रेटा कार में सवार घायल यात्रियों को अस्पताल से जांचोपरांत छुट्टी दे दिया गया।
हादसे के दरमियामन घटनास्थल पर उमड़ा हुजूम,जाम की स्थिति हुई निर्मित,यातायात व्यवस्थाओं को किया गया नियंत्रित
लुंड्रा थाना पुलिस चौकी रघुनाथपुर को जब उक्त घटना की सूचना प्राप्त हुई तो पुलिस चौकी रघुनाथपुर की टीम दुर्घटना जन्य क्षेत्र में पहुंचकर सबसे पहले घटनाकारित वाहनों को नेशनल हाइवे 43 मुख्य मार्ग से दूर किया गया ताकि यातायात प्रभावित न हो । इस दरमियामन ट्रक व 2 कार को सड़क के बगल में किया गया ।
दुर्घटना को देखने के लिए कुछ ही समय में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दरमियामन पुलिस व आम नागरिकों की मदद से घायलों को निकाला गया व त्वरित इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया । इस दरमियामन पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्थाओं को दुरुस्त करती हुई नजर आयी ताकि जाम की स्थिति निर्मित न हो सके ।
हादसे का मुख्य कारण प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा इनोवा कार के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्ण कार चलाये जाने की बात कही गई व इनोवा कार चालक द्वारा कार से अपना नियंत्रण खो दिये जाने की बात कही गई ।






पुलिस चौकी रघुनाथपुर के चौकी प्रभारी रामकुमार पटेल द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे सुरक्षित यात्रा करते हुवे यातायात के नियमों का पालन करे,अक्सर दुर्घटनाओं का मुख्य कारण ओवर स्पीड वाहन चलाना व ओवर टेकिंग करना है । धीरे चले सुरक्षित पहुँचे, यातायात के नियमों का भलीभांति पालन करने की अपील की गई है ।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com
