मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 9 अप्रैल को लुण्ड्रा में आयोजित किसान सम्मेलन में होंगे शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने कार्यक्रम स्थल में तैयारियों का लिया जायजा

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा/छत्तीसगढ़:-

  जिले में किसान सम्मेलन का आयोजन 9 अप्रैल 2026 को दोपहर 12ः00 बजे लुण्ड्रा विकासखण्ड में ग्राम पंचायत लुण्ड्रा के छत्रपति शिवाजी मिनी स्टेडियम में किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वे जिले के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल के साथ बुधवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचकर अंतिम तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने मंच एवं डोम, बैठक व्यवस्था, ग्रीन रूम, कलाकारों हेतु व्यवस्था, रूट चार्ट, पार्किंग, हितग्राहियों को सामग्री वितरण, लोकार्पण भूमिपूजन स्थल सहित अन्य तैयारियों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने आपसी समन्वय के साथ गरिमामयी ढंग से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने कहा। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित सम्बंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!