गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज़/गिरधर कुमार/लुंड्रा/सरगुजा:-
भारतीय जनता पार्टी के 47 वे गौरव शाली स्थापना दिवस के अवसर पर लुण्ड्रा मंडल में स्थापना दिवस मनाया गया । जिसमें प्रबोध मिंज विधायक लुण्ड्रा बतौर अतिथि के रूप में शामिल हुए । पार्टी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं के द्वार विधायक लुंड्रा प्रबोध मिंज का पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया ।



सर्वप्रथम ध्वजारोहण कर भारत माता के छायाचित्र एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के छायाचित्र पर माल्या अर्पण कर धूप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को मुंह मीठा करा कर स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई ।
विधायक लुंड्रा प्रबोध मिंज ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे कहा गया कि आज हम एक ऐसी संगठन की स्थापना दिवस मना रहे हैं जिसे राष्ट्र सेवा को अपना संकल्प बनाया ।
6 अप्रैल 1980 में स्थापित भारतीय जनता पार्टी ने सबका साथ,सबका विकास,सब का विश्वास के मंत्र के साथ देश को नई दिशा देने का कार्य किया है यह केवल एक पार्टी नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक विचारधारा है यह सेवा समर्पण और विकास का प्रतीक है यह भारत के सपनों को साकार करने का संकल्प है आइए इस अवसर पर हम सभी राष्ट्र की प्रगति और एकता के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लें । इस दरमियान भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, भारत माता की जयघोष से गूंज उठा ।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव , सतीश कुमार जायसवाल मंडल अध्यक्ष, जयंत मिंज विधायक प्रतिनिधि ,महेन्द्र सिंह, महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा बुद्ध सागर सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजजा अभिषेक पावले, मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा अरविंद गुप्ता मंडलअध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, श्रीमती सीमा पैकरा मंडल अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा श्री महेश यादव मंडल अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री दिलीप प्रजापति जी महामंत्री श्री अशोक गुप्ता जी मंडल महामंत्री मोहम्मद रहमत खान जी अल्पसंख्यक मोर्चा एवं श्री मनीष सोनी जी एवं भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे ।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com
