हनुमान जन्मोत्सव पर बाबा भीमसेन हनुमान मंदिर चोरकीडीह में दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हनुमान जन्मोत्सव पर भक्तों ने निकाली विशाल शोभायात्रा

जय श्री राम के गगनभेदी जयघोष से गूंज उठा क्षेत्र

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा/छत्तीसगढ़:-

बाबा भीमसेन हनुमान मंदिर चोरकीडीह लमगांव में हनुमान जन्मोत्सव पर हिंदू धर्मावलंबियों द्वारा जय श्री राम के गगनभेदी जय घोष के साथ निकाली गई विशाल शोभा यात्रा व बाइक रैली । हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह से शाम तक बाबा भीमसेन हनुमान मंदिर चोरकीडीह में भक्तों का तांता लगा रहा । शोभायात्रा का प्रारंभ रघुनाथपुर बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर लुंड्रा चौक,सायरराई चौक, जरहाडीह, चोरकीडीह होते हुवे स्वयंभू हनुमान मंदिर चोरकीडीह में हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत समाप्त हुआ । बाबा भीमसेन मंदिर समिति व धर्मावलंबियों द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन किया गया ।

स्वयं प्रकट हनुमान मंदिर की मान्यताएं अनेक हैं. बताया जाता है कि त्रिवेणी महाराज को सपना आया था कि हनुमान पीपल पेड़ के बीच मे फंसे हुए हैं, और इस तरह उन्हें बार-बार स्वप्न आने लगा तब त्रिवेणी महाराज ने पीपल के वृक्ष को किनारे से काटा और स्वप्न के अनुसार पीपल के वृक्ष के बीच में हनुमान जी की मूर्ति नजर आयी ।

25 वर्षो से निरंतर 24 घंटे सातों दिन हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का हो रहा है पाठ

हनुमान मंदिर के पुजारी द्वारा बताया गया कि लगभग 25 वर्षों से निरंतर हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ हो रहा है । दूर दराज से लोग अपने व अपने परिवार की सुख,शांति व समृद्धि की मंगलकामना व पूजा अर्चना मन्नत मांगने आते है । भक्तों का यह मानना है कि बाबा भीमसेन हनुमान मंदिर से जो भक्त सच्ची भावना से मन्नत मांगते है उनकी मन्नत अवश्य पूर्ण होती है ।

मंदिर प्रांगण में राम दरबार,राधा कृष्ण व शिव मंदिर के भी दर्शन को दूर दराज से आते है भक्तगण

बाबा भीमसेन हनुमान मंदिर में कई वर्षों से जल रहा है अखंड दीपक

हनुमान की मूर्ति चमत्कारिक रूप से अनवरत बढ़ रही है
बाबा भीमसेन मंदिर चोरकीडीह के पुजारी द्वारा बताया गया कि हनुमान मंदिर चोरकीडीह एक विशेष धार्मिक आस्था का केंद्र है जहां निरंतर बजरंगबली की मूर्ति बढ़ रही है । हनुमान जन्मोत्सव,रामनवमी व अन्य धार्मिक त्यौहारों में मंदिर प्रांगण में भक्तों का तांता लगा रहता है ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!