ठेकेदार द्वारा आत्मदाह की चेतावनी को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया आधारहीन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

श्री रजनीकांत के नाम से विभाग में किसी भी प्रकार का अनुबंध नहीं है-पीएचई

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा/छत्तीसगढ़:-

 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) खंड अम्बिकापुर ने सोशल मीडिया और पत्रों के माध्यम से प्रसारित उस कथित प्रेस विज्ञप्ति और चेतावनी का खंडन किया है, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह करने की बात कही गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित व्यक्ति का विभाग के साथ कोई आधिकारिक अनुबंध नहीं है।

मामले में मानसिक प्रताड़ना का आरोप
कथित ठेकेदार श्री रजनीकांत ने एक पत्र के माध्यम से विभाग के अधिकारियों पर जल जीवन मिशन के कार्यों में भुगतान न करने, कमीशन की मांग करने और मानसिक प्रताड़ना देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। पत्र में उल्लेख किया गया था कि 65 लाख रुपये के कार्य के विरुद्ध केवल 22 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। इसी से क्षुब्ध होकर उन्होंने 30 मार्च 2026 को दोपहर 1ः00 बजे पीएचई कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी।

विभाग द्वारा जारी आधिकारिक पक्ष

कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड अम्बिकापुर द्वारा जारी स्पष्टीकरण के अनुसारः संबंधित उप-अभियंता और सहायक अभियंता से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर विभाग में ’श्री रजनीकांत’ के नाम से कोई भी अनुबंध (Contract) पंजीकृत नहीं है। जब विभाग के साथ कोई अनुबंध ही नहीं है, तो भुगतान लंबित होने या प्रताड़ना के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

मामले की संवेदनशीलता और आत्मदाह की चेतावनी को देखते हुए, कार्यपालन अभियंता ने इस संबंध में उचित कार्यवाही हेतु आवश्यक सूचनाएं साझा की हैं, विभाग ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में पारदर्शिता बरती जा रही है और बिना किसी वैध अनुबंध के लगाए जा रहे आरोप केवल छवि धूमिल करने का प्रयास हैं।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!