राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती हेतु आयोजित परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जिले में स्वीकृत मानव संसाधन (सेवा प्रदाता एवं कार्यक्रम प्रबंधकीय पद) आरओपी वर्ष 2025-26 के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु यह प्रक्रिया संचालित की जा रही है। 27 मार्च 2026 को आयोजित लिखित, कौशल एवं साक्षात्कार परीक्षा में विभिन्न पदों के लिए कुल 105 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। जिसमें प्रोग्राम एसोसिएट-पीएचएन के 08, सीनियर लैब टेक्निशियन के 04, फार्मासिस्ट के 25, लैब टेक्निशियन के 61 एवं काउंसलर के 07 पदों के लिए परीक्षा परीक्षार्थियों द्वारा दी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि परीक्षा परिणाम एवं उत्तर पुस्तिका जिले के वेबसाइट  www.surguja.gov.in  पर अपलोड कर दी गई हैं।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!