तेजी से बनता छत्तीसगढ़ “अफीमगढ़”,लैलूंगा विधानसभा के नवीन घंटगांव में तीन अलग अलग जगहों पर की जा रही थी अफीम की खेती….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/रायगढ़/लैलूंगा:-

रायगढ़ जिला के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नवीन घंटगांव में 3 अलग अलग जगह से अफीम की खेती किये जाने का मामला प्रकाश में आया है । एक ओर जहां छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा व छत्तीसगढ़ की संस्कृति व समृद्धि के लिए जाना जाता था । वही दूसरी ओर तेजी से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में अफीम की खेती किये जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद छत्तीसगढ़ नशा व अफीम का गढ़ बनता हुआ नजर आ रहा है ।

उक्त मामले का खुलासा ग्राम के ग्रामीण द्वारा फोटो खींचने व वायरल किये जाने के बाद हुआ । नवीन घंटगांव में 10 डिसमिल,2 डिसमिल व 15 डिसमिल में अफीम की खेती किये जाने के मामले के बाद बड़ी कार्यवाही करते हुवे पुलिस विभाग द्वारा जप्त किया गया । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साधुराम नागवंशी के द्वारा 1 डिसमिल व अभिमन्यु नाग के द्वारा 15 डिसमिल में अफीम की खेती की गई थी । जिस पर राजस्व व पुलिस की टीम उक्त स्थल पर पहुंची । एन डी पी एस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।

अजय चंद्राकर(बी जे पी विधायक):-

उक्त मामले के संदर्भ में बी जे पी विधायक अजय चंद्राकर द्वारा कहा गया कि छत्तीसगढ़ के लिए यह चिंतनीय विषय है । दुर्ग,तमनार,बलरामपुर के बाद 1 ही माह में अफीम की खेती का यह पांचवा मामला है । अफीम की खेती करने वालों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। गिरोह आपराधिक लाभ कमाने में लगे हुवे है । छत्तीसगढ़ को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है ।

भूपेश बघेल(पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़)

छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता था । आज छत्तीसगढ़ तेजी से अफीम का गढ़ बनता जा रहा है । रायगढ़ के लैलूंगा विधानसभा के नवीन घंटगांव में 3 अलग अलग जगह पर अफीम की खेती किये जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल भाजपा को आड़े हाथों लेते हुवे व तंज कसते हुवे कहा गया कि अब तो ऐसा लगता है कि भाजपा को अपना चुनाव निशान बदलकर “कमल के फूल”की जगह “अफीम का फूल कर लेना” चाहिए

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!