शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, बच्चों को पिलाया गया विटामिन ए एवं आयरन सीरप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

 कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री पी एस मार्को के मार्गदर्शन में मंगलवार को शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर श्रीमती मंजूषा भगत के द्वारा बच्चों को विटामिन ए एवं आयरन सिरप पिलाकर किया गया।

शुभारंभ में एमआईसी सदस्य श्रीमती ममता तिवारी, पार्षद श्रीमती किरण साहू, सिविल सर्जन डॉ जे. के, रेलवानी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ के पी विश्वकर्मा, जिला चिकित्सालय के स्टाफ नर्स, समस्त अधिकारी- कर्मचारी मितानिन उपस्थित रहे। बता दें शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम 17 मार्च से 21 अप्रैल तक चलेगा। इस कार्यक्रम में 09 माह से वर्ष 05 के बच्चों को विटामिन ए की सिरप 06 माह के अंतराल में व 06 माह से 09 वर्ष के बच्चों को आयरन की सिरप सप्ताह में दो बार पिलाया जाएगा।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!