गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-
ड्रीम एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल सुमेरपुर चेन्द्रा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया। आकर्षक नृत्यों और भक्ति भरे जसगीतों ने दर्शकों को लंबे समय तक मंत्रमुग्ध रखा, जिससे पूरा परिसर उत्साह और भक्ति के रंग में रंग गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी कला कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य आकर्षण रहा बिहू नृत्य, जो अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इसके अलावा ‘रानू मुम्बई की रानू’, ‘स्वामी’, ‘हम पे ये किसने हरा रंग डाला’ और लुंगी डांस जैसी लोकप्रिय प्रस्तुतियों ने वातावरण को और भी जीवंत बना दिया।माँ दुर्गा की झांकियों पर आधारित देवी जसगीत ‘आमा पान के पतरी करेला, पान के दोना ओ’ जैसे जसगीतों व नृत्यों ने दर्शकों के मन को छू लिया, जिससे पूरा सभागार भक्ति रस से सराबोर हो गया। इन प्रस्तुतियों ने न केवल सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया, बल्कि छात्रों की प्रतिभा को भी उजागर किया।
कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरण किया गया। बेस्ट टीचर, बेस्ट पेरेंट्स और बेस्ट स्टूडेंट को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रिंसिपल मनीष सिंह ने अपने संबोधन में स्कूल की वर्ष भर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की मेहनत की सराहना की तथा उत्कृष्ट शिक्षा के साथ ही बच्चों का सर्वांगीण विकास किये जाने की बात कहीं गई।
उक्त आयोजन स्कूल की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ समुदाय को एकजुट करने में सफल रहा। बड़ी संख्या में अभिभावक और स्थानीय निवासी कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सतीश जायसवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष लुंड्रा व विशिष्ठ अतिथि के रूप में सतरूपा पटेल उप सरपंच चेन्द्रा सुमेरपुर,अनीश सिंह(डिस्ट्रिक्ट वाईस प्रेसिडेंट ऑफ यूथ विंग, उप सरपंच सतरूपा पटेल,जयप्रकाश गुप्ता(ADEO),संकुल समन्वयक व शिक्षकगण एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे ।
शमशाद अहमद ने दिया रक्तदान करने का संदेश :-
कार्यक्रम के दरमियान ब्लड डोनर ग्रुप के अध्यक्ष शमशाद अहमद (शम्मी)द्वारा लोगों को रक्तदान के महत्व को बताते हुवे रक्तदान करने का संदेश दिया । उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए । किसी भी जरूरतमंद को रक्त की जरूरत होने पर 94061 27754 पर सम्पर्क करने की बात कही गई ।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com





