डीजल चोर गिरोह की सक्रियता हुई तेज,पेट्रोल टंकी के किनारे खड़े ट्रक से 300 लीटर डीजल,डीजल चोर गिरोह ने किया पार, मामला सरगुजा जिला का…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-

डीजल चोर गिरोह की सक्रियता हुई तेज,पेट्रोल टंकी के किनारे खड़े ट्रक से 300 लीटर डीजल,डीजल चोर गिरोह ने किया पार, मामला सरगुजा जिला का…

राष्ट्रीय राजमार्ग 43 अम्बिकापुर रायगढ़ मार्ग में इन दिनों डीजल चोर गिरोह की सक्रियता तेज हो गई है। जिसका खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के किनारे खड़े चारपहिया वाहनों से डीजल चोरी होने से चार पहिया वाहन चालक काफी चिंतित नजर आ रहे है और अपनी इस चिंता को उन्होंने व्यक्त भी किया है ।

2 फरवरी 2026 दिन सोमवार की रात्रि  कोयला लोड ट्रक क्रमांक CG 11 BF 7291 के चालक द्वारा विश्रामपुर से कोयला लोड कर रायगढ़ कोयला ले जाया जा रहा था । लुचकी घाट लालमाटी माटी के करीब स्थित भारत पेट्रोल पंप के नजदीक ट्रक चालक को गहरी नींद आने पर ट्रक को साइड में खड़ा कर सो गया गया । रात्रि लगभग 01 से 02 बजे के करीब अज्ञात डीजल चोरों के द्वारा उसके ट्रक से 300 लीटर डीजल की चोरी कर ली गई ।

सुबह जब ट्रक चालक की नींद खुली तो ट्रक के डीजल टंकी के ढक्कन के खुले होने पर डीजल चोरी होने पर अपने किस्मत को कोसते हुवे इसकी जानकारी ट्रक मालिक को दी गई । ट्रक चालक द्वारा बताया गया कि डीजल चोरी की भरपाई अब उसे ही करना पड़ेगा ।

रात में रोड़ के किनारे ट्रक खड़ा करने में अब लगता है डर

ट्रक चालक द्वारा बताया गया कि दिन भर ट्रक चलाने के बाद अब रात में ट्रक में आराम करने में डीजल चोरी होने का हमेशा खतरा बना रहता है और डीजल चोरों की सक्रियता तेज होने से उनकी परेशानी बढ़ गई है जो मिनटों में वाहनों के डीजल की टँकी खाली कर देते है ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!