गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-
सेवानिवृत्ति डिप्टी कलेक्टर द्वारा किया जा रहा था धर्मांतरण का खेल, हिंदू संगठन की शिकायत पर हुई बड़ी कार्यवाही,सेवानिवृत्ति डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में किया गया पेश व भेजा गया जेल….
उक्त मामला सरगुजा जिला के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नमनाकला का है जहां पीड़ितों की बीमारी ठीक करने व चंगाई सभा के नाम से धर्मांतरण का खेल खेला जा रहा था । ओमेगा टोप्पो सेवानिवृत्ति डिप्टी कलेक्टर के द्वारा अलग-अलग वर्ग के लोगों को चंगाई सभा के नाम पर बुलाकर हिंदू धर्म के देवी देवताओं के प्रति आपत्तिजनक व अपमानजनक टिप्पणी करते हुए उपस्थित लोगों को हिंदू धर्म का परित्याग करते हुए ईसाई धर्म अपनाने के प्रेरित किया जा रहा था ।
मामले का खुलासा:-
सेवानिवृत्ति डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो द्वारा अपने नमनाकला आवास में 25 जनवरी 2026 को काफी संख्या में प्रार्थना सभा के नाम पर लोगों को बुलाया गया था । उक्त प्रार्थना सभा में चंगाई के दौरान हिंदू धर्म के देवी देवताओं के नाम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए ईसाई धर्म में शामिल होने के लिए झांसा दिया जा रहा था व हिन्दू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था । जिसकी शिकायत हिन्दू संगठन के द्वारा गांधीनगर थाने में दी गई ।
गांधीनगर थाना प्रभारी दल बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचे। गांधीनगर पुलिस द्वारा सेवानिवृत्ति डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो उम्र 66 वर्ष के द्वारा बिना अनुमति के धर्म सभा के आयोजन पर आपत्ति जताया गया ।
हिंदू धार्मिक संगठन के द्वारा गांधीनगर थाना में सेवानिवृत्ति डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो पिता स्व सामुएल टोप्पो उम्र 66 वर्ष के द्वारा बड़ी संख्या में धर्मांतरण जैसे कृत्य किये जाने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 270,299 व छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम की धारा 5(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुवे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के उपरांत जेल भेज दिया गया है ।
उक्त कार्यवाही में गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी,उप निरीक्षक दिलीप दुबे,सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकरे व अन्य पुलिस कर्मी सक्रिय रहे ।

Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com


