गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीजी कॉलेज समारोह स्थल के प्रवेश एवं पार्किंग व्यवस्था हेतु सरगुजा पुलिस के द्वारा जारी की गई एडवाइजरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/सरगुजा/छत्तीसगढ़:-

 जिले में गणतंत्र दिवस 2026 समारोह का आयोजन पीजी कॉलेज ग्राउण्ड अम्बिकापुर में किया जाएगा। इस अवसर पर समारोह स्थल के प्रवेश एवं पार्किंग व्यवस्था हेतु सरगुजा पुलिस के द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है।

प्रवेश द्वार-
व्ही.व्ही.आई.पी. हेतु प्रवेश द्वार क्रमांक-01 (बनारस रोड, इण्डस्ट्रियल एरिया की ओर), आम जनता के प्रवेश हेतु प्रवेश द्वार क्रमांक-02 (डाईट मैदान के सामने), पत्रकार एवं आमंत्रित अतिथि हेतु प्रवेश द्वार क्रमांक-03 (बनारस रोड, पानी टंकी के पास), आम जनता हेतु प्रवेश द्वार क्रमांक-04 (राजमोहिनी देवी भवन के सामने) निर्धारित है।

पार्किंग व्यवस्था-
आम जनता हेतु पार्किंग स्थल क्रमांक- 05 (राजमोहनी देवी भवन के पास ग्राउण्ड) एवं पार्किंग स्थल क्रमांक- 06 (बी.टी.आई. ग्राउण्ड) है। सरगुजा पुलिस द्वारा आमजनता से अपील करते हुए कहा गया है कि आमजनता अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल में ही खड़ी करें एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!