चौकी प्रभारी रघुनाथपुर द्वारा यातायात के नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस चौकी रघुनाथपुर में यातायात के नियमों के पालन कराने की विशेष मुहीम

यातायात के नियमों का पालन न करने वालो को दी गई समझाइश

गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज़/गिरधर कुमार/रघुनाथपुर/सरगुजा:-

सरगुजा जिला में इन दिनों 2 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है । इस दरमियान सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात के नियमों के पालन करने,दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट के लिए जागरूक करने,बाइक पर ट्रिपल सवारी करने वालो को यातायात के नियमों का उलंघन न करने,नाबालिकों द्वारा वाहन न चलाने एवं वाहन चलाते समय मोबाइल,ईयर फ़ोन एवं ईयर बड्स का उपयोग न करने,ड्रायविंग लाइसेंस के बिना वाहन न चलाने,शराब व नशे की हालत में वाहन न चलाने की समझाइश दी जा रही है ।

इसी तारतम्य में आज पुलिस चौकी रघुनाथपुर के चौकी प्रभारी रामनारायण पटेल व पुलिस टीम द्वारा राष्ट्रीय राज्यमार्ग में यातायात जागरूकता अभियान के तहत चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट की उपयोगिता के महत्व को बताया गया । यातायात के नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया व उन्हें अन्य वाहन चालकों को भी यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित,प्रोत्साहित व जागरूक करने को कहा गया ।

चौकी प्रभारी रघुनाथपुर से विशेष बातचीत के दरमियान उन्होंने बताया कि अक्सर होने वाले सड़क दुर्घटनाओं में बाइक चालकों के मौत का एक कारण बाइक चालक का हेलमेट न पहनना भी है । बाइक चलाने के दरमियान गुणवत्ता युक्त हेलमेट पहनकर व दो पहिया,चार पहिया वाहन चलाने के दौरान मोबाइल,हेडफोन का उपयोग न करके दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है ।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!