छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड के 75 दिवसीय कालीन प्रशिक्षण “डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी डेवलपमेन्ट वर्कशॉप कार्पेट क्राफ्ट” का बटवाही में हुआ आज शुभारंभ
30 महिलाओं को कालीन का मिलेगा प्रशिक्षण
गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा:-
छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा विकास आयुक्त हस्तशिल्प भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय नई दिल्ली के वित्तीय सहयोग से कालीन शिल्प का डिजाइन डेवलपमेंट वर्कशॉप के 75 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बटवाही के प्रशिक्षण केंद्र में आज किया गया ।


उक्त प्रशिक्षण शिविर में सरगुजा जिला के ग्राम रघुनाथपुर व ग्राम बटवाही की 30 महिलाओं को कालीन निर्माण की बारीकियां सिखाई जाएगी । जिससे प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त व समृद्ध होंगे । बायोमेट्रिक डिवाइस के माध्यम से सभी प्रशिक्षणार्थियों के उपस्थिति पर पैनी नजर रखी जायेगी । कालीन प्रशिक्षण प्राप्त करने के दरमियान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रशिक्षण के अतिरिक्त प्रति दिवस का 300 रुपये के हिसाब से 75 दिनों के प्रशिक्षण की राशि डायरेक्ट टू बेनिफिट ( पी एफ एम एस) के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वालो के खाते में राशि ट्रांसफर कर दिया जायेगा । जिससे प्रशिक्षण प्राप्तकर्ताओं को प्रशिक्षण व आमदनी दोहरा लाभ होगा । 75 दिनों के कालीन प्रशिक्षण डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी डेवलोपमेन्ट वर्कशॉप कार्पेट क्राफ्ट का प्रशिक्षण डिजाइनर प्रदीप चौंहान एवं प्रशिक्षक श्रीमती चुनमुनिया तिर्की के द्वारा प्रदान किया जायेगा ।
कालीन प्रशिक्षक चुनमुनिया तिर्की:-
चुनमुनिया तिर्की द्वारा बताया गया कि वे कालीन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उत्तरप्रदेश के भदोही में लगभग 9 साल तक कार्य की जहां उन्हें कार्य कराया जाता था लेकिन कार्य का उचित दाम नहीं मिल पाता था । आज छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड में कालीन प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में स्वयं प्रशिक्षण दे रही है । कालीन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद धीरे धीरे कालीन बनाने में महारत हासिल हुई और आज उसके व उसके परिवार की आर्थिक स्थिति में कालीन महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है ।
Author: gatimanexpress24news
गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com






