कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने शासकीय बौद्धिक मंदता विद्यालय में बच्चों के साथ मनाया नव वर्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने दिए निर्देश


गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/सरगुजा/छत्तीसगढ़:-

 कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने वर्ष का पहला दिन शासकीय बौद्धिक मंदता विद्यालय में बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने गुरुवार को अम्बिकापुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय बौद्धिक मंदता बालिकाओं के विशेष विद्यालय पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की तथा कुशलक्षेम जाना। कलेक्टर श्री वसंत ने विद्यालय में क्लास रूम, शयन कक्ष, रसोई का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को बच्चों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने, मेन्यू अनुसार गुणवत्ता युक्त भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने निर्देशित किया। उन्होंने स्थापना, बजट, स्टाफ की उपलब्धता, शासन द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, बच्चों को आत्मनिर्भर बनाएं ताकि वो अपने दैनिक कार्य स्वयं कर सकने में सक्षम हों। निरीक्षण के दौरान  बताया गया कि आवासीय विद्यालय में 50  की क्षमता है, वर्तमान में 24 बच्चियां हैं।कलेक्टर श्री वसंत ने समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक को निर्देशित किया कि जिले के अन्य दिव्यांग  बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें विद्यालय भेजने प्रेरित करें। उन्होंने विद्यालय में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने उप संचालक समाज कल्याण को निर्देशित किया।

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

गिरधर कुमार(मुख्य संपादक) गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज, नवभारत संवाददाता रघुनाथपुर सरगुजा, ब्यूरो चीफ सरगुजा:-सरगुजा संदेश मोबाइल नंबर:-6261256553 ई मेल-kumargirdhar8@gmail.com

और पढ़ें

error: Content is protected !!