प्रधानमंत्री ने नागपुर में दीक्षाभूमि की यात्रा के दौरान डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर के दृष्टिकोण के लिए प्रतिबद्धता की पुष्टि की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गिरधर कुमार/गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज:-

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में दीक्षाभूमि को सामाजिक न्याय और दलितों को सशक्त बनाने के प्रतीक के रूप में सराहना की। प्रधानमंत्री ने आज डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के सपनों के भारत को साकार करने के लिए और भी अधिक मेहनत करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

एक्स पर पोस्ट में उन्होंने लिखा:

“नागपुर में दीक्षाभूमि सामाजिक न्याय और दलितों को सशक्त बनाने के प्रतीक के रूप में प्रतिष्ठित है।

भारत की पीढ़ियाँ डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के प्रति आभारी रहेंगी, जिन्होंने हमें ऐसा संविधान दिया जो हमारी गरिमा और समानता सुनिश्चित करता है।

हमारी सरकार हमेशा पूज्य बाबासाहेब द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चली है और हम उनके सपनों के भारत को साकार करने के लिए और भी अधिक मेहनत करने की प्रतिबद्धता दोहराते हैं।”

gatimanexpress24news
Author: gatimanexpress24news

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा, अपराध, राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india
error: Content is protected !!