गतिमान एक्सप्रेस 24 न्यूज/गिरधर कुमार/अम्बिकापुर:-

आई एस बी एन विश्वविद्यालय, छूरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) ने “इफेक्टिव ई-लर्निंग सिस्टम विथ इन्वेंटिव वेब बेस्ड टेक्नोलॉजी” विषय पर शोध कार्य के लिए श्री सुनील कुमार पलसकर को पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। इस शोध कार्य का निर्देशन डॉ. आभा महलवार ने किया। शोध का मूल्यांकन डॉ. मनमोहन सिंह रौथान (एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, उत्तराखंड) तथा डॉ. रामगोपाल कश्यप (सेंट्रल यूनिवर्सिटी, बिलासपुर, छत्तीसगढ़) द्वारा किया गया।
सुनील कुमार पलसकर वर्ष 1995 से नियोटेक संस्थान का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने सरगुजा संभाग में वर्ष 1995 में प्रथम कंप्यूटर कॉलेज की स्थापना की। वर्ष 1996 में पीडीएफ आधारित पहले समाचार पत्र नियोटेक टाइम्स का प्रकाशन किया, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर सराहना प्राप्त हुई। 1997 में उन्होंने इंटरनेट सुविधा से युक्त सरगुजा संभाग का पहला संस्थान स्थापित किया।
शिक्षा और जनसंचार के क्षेत्र में उनके योगदान उल्लेखनीय हैं। वर्ष 2006 में उन्होंने सरगुजा संभाग में प्रथम पत्रकारिता एवं जनसंचार पाठ्यक्रम की शुरुआत की। वर्ष 2012 में उन्होंने छत्तीसगढ़ के पहले कम्यूनिटी एफएम रेडियो की स्थापना की।
वर्तमान में सुनील पलसकर नियोटेक टेक्निकल एवं मैनेजमेंट कॉलेज के प्राचार्य तथा नियोटेक कम्यूनिटी एफएम रेडियो के स्टेशन डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। साथ ही वे एआई न्यूज चैनल में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


Author: gatimanexpress24news
यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा, अपराध, राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।
